स्टेशन रोड पर हांडा मार्केट के पास गुरुनानक मशीनरी स्टोर के गोदाम में मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई।सुबह अचानक शार्ट सर्किट होने से गोदाम में आग लग गई।दुकान के पीछे ही दुकान स्वामी का मकान होने से तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया, मगर सफलता नहीं मिली।
पीलीभीत। स्टेशन रोड पर हांडा मार्केट के पास गुरुनानक मशीनरी स्टोर के गोदाम में मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक हजारों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
मोहल्ला मोहम्मद वसीर खां निवासी तारा सिंह का स्टेशन रोड पर मशीनरी स्टोर है। उसके पीछे गोदाम बना हुआ है। सुबह अचानक शार्ट सर्किट होने से गोदाम में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर भगदड़ मच गया। साप्ताहिक बंदी होने के कारण आसपास की दुकानें बंद थी। दुकान के पीछे ही दुकान स्वामी का मकान होने से तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया, मगर सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग बुझाने के प्रयास कर रहे दुकानस्वामी और उनका पुत्र आग में घिर गया। हालांकि दमकल टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग लगने से एक जनरेटर के अलावा अन्य सामान जल गया।