फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला को बहला-फुसलाकर ले गए आरोपी, बेचने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित युवक ने सीओ को दिया प्रार्थना पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। पत्नी को बेच देने की आशंका भी जताई है।
पीड़ित ने बताया कि 11 मार्च को रात करीब नौ बजे मोहल्ले के ही दो लोग उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गए। काफी देर तक उसकी पत्नी घर नहीं लौटी। युवक जब आरोपियों के घर बुलाने पहुंचा तो पत्नी वहां नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछने पर बताया कि उसकी पत्नी कुछ समय बाद ही घर चली गई थी। इस पर युवक और आरोपियों में काफी नोकझोंक भी हुई। पीड़ित ने उसी दिन कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। परेशान होकर सीओ को प्रार्थना पत्र दिया और पत्नी को बेच देने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें