घुंघचाई। थाना क्षेत्र के गांव भैंसासुर निवासी कितुका देवी ने थाने में तहरीर दी है।
तहरीर में बताया कि वह बुजुर्ग हैं, उसके चार पुत्र है। कुछ माह पूर्व उसके दो पुत्र दवा दिलाने के बहाने उसे तहसील ले गए। जहां धोखाधड़ी कर दोनों पुत्रों ने साढ़े चार-चार बीघा जमीन खुद गवाह बनकर अपनी पत्नी के नाम करा ली। शक होने पर घर वापस आने के बाद वृद्ध महिला ने अपने दो अन्य पुत्रों को पूरी बात बताई। इसके बाद जानकारी करने पर पता चला कि उसके दो पुत्रों ने धोखाधड़ी कर कृषि भूमि अपने नाम करा ली। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद