पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर तमंचे के बल पर उसकी 16 वर्षीय पुत्री को ले जाने का आरोप लगाया। साथ ही 50 हजार रुपये ले जाने की बात भी कही है।
आरोप है कि जब वह पुत्री से मिलने आरोपी के घर पहुंची तो उसे नहीं मिलने दिया गया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। संवाद