गजरौला। थाना क्षेत्र के बिठौरा कलां निवासी एक ज्वैलर्स पर सोने का हार हड़पने का आरोप लगा है। सुनगढ़ी निवासी पूनम ने गजरौला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब 10 महीने पहले उसने ढाई तोले का सोने का हार मरम्मत के लिए दिया था। आरोप है कि ज्वैलर्स ने हार पीलीभीत से सही कराने की बात कही, लेकिन कई बार चक्कर लगाने और फोन करने के बाद भी हार वापस नहीं किया। पीड़िता ने हार वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि थाना पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। संवाद