फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन तलाक देने का आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार

Thu, 03 Aug 2023 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने तीन तलाक देने के मामले के आरोपी बिलाल अहमद को गाजियाबाद के थाना लोनी के गांव हाजीपुर से बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बृहस्पतिवार सुबह उसे कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

मोहल्ला ग्यासपुर निवासी रूबी बेगम ने बताया कि उनका निकाह 12 अगस्त 2020 को बिलाल अहमद से हुआ था। जनवरी 2023 में बिलाल ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। 13 जनवरी को उसने इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार देर रात पुलिस ने आरोपी को लोनी के गांव हाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने रुबी को तीन तलाक देने की बात स्वीकार की है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी का चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें