फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए रुपये मांगने का आरोप

Mon, 26 Jun 2023 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला महिला अस्पताल में तैनात आयुष्मान मित्र पर ग्रामीण ने आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम रुपये मांगने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के कार्यालय में की गई है। प्राचार्य ने मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके अलावा पुरुष अस्पताल में तैनात आयुष्मान मित्र के पास भेजकर पीड़ित की समस्या का समाधान कराया है।
विज्ञापन

पौंटा कला के मजरा बस्थना गांव का रहने वाले नारायण लाल के मुताबिक गांव में कोटेदार की ओर से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए बताया गया। इसपर सोमवार को महिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर जानकारी करके मालूम हुआ कि एक कमरे में आयुष्मान मित्र हैं जो आयुष्मान कार्ड बनाते हैं। नारायण लाल आयुष्मान सहायता केंद्र पर पहुंचे यहां पर एक महिला कर्मचारी बतौर आयुष्मान मित्र तैनात मिलीं।
नारायण लाल का आरोप है कि महिला कर्मचारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर पहले को 50 रुपए मांगे। इसपर नारायण लाल ने तो अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला दिया। इसपर महिला आयुष्मान मित्र ने कहा 20 रुपए ही दे दो, वरना कार्ड नहीं बन गया। आखिरकार पीड़ित मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ संजीव सक्सेना के कार्यालय पहुंच गया। उसने प्राचार्य को अपनी समस्या बताई। इसपर प्राचार्य ने पुरुष अस्पताल में तैानत कर्मचारी को बुलाकर इसकी समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिए। डॉ. सक्सेना ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें