पीलीभीत। न्यायालय से स्टे होने के बावजूद शाही जामा मस्जिद की संपत्ति पर निर्माण कराने का आरोप लगाकर एसपी से शिकायत की गई है।
शाही जामा मस्जिद के सचिव सिराज बहादर खां ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कहा कि मोहल्ला खकरा में आयुर्वेदिक कालेज मार्ग पर शाही जामा मस्जिद का मकान है। उसमें तीन लोग किरायेदार हैं। आरोप है कि किरायेदारों ने कब्जे की नीयत से मकान के कुछ अंश को एक अन्य सहयोगी के नाम बैनामा कर दिया। उसे तोड़कर नया निर्माण भी शुरू कर दिया। इस मामले में सिविल कोर्ट में वाद दायर किया गया। कोर्ट के रोक के बाद भी निर्माण कराने का आरोप लगाया गया। संवाद