पूरनपुर। शेरपुरकलां निवासी आरिफ ने पुलिस से शिकायत कर उसकी और उसकी पत्नी की पिटाई कर नकदी, आभूषण लूटने का आरोप लगाया है।
शिकायत में कहा गया है कि सोमवार शाम को बाइक से रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। गांव धरमंगदपुर के समीप कुछ लोगों ने उसकी बाइक रोककर उसकी और उसकी पत्नी की पिटाई कर पत्नी के सोने के झुमके, चेन, उसकी जेब से आठ हजार रुपये की नकदी और मोबाइल छीन लिया। शिकायती पत्र में आरिफ ने आरोपियों के नामों का भी खुलासा किया है। नगर चौकी इंचार्ज प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि लेनदेन का विवाद है। संवाद