फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गलत आई ड्राॅप से बच्चे की आंखों की रोशनी चले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। देहात के मोहल्ला खानकाह निवासी याकूब खां ने पुलिस से शिकायत कर कहा है कि चिकित्सक के गलत इलाज से उसके डेढ़ साल के बच्चे की आखों की रोशनी चली गई। याकूब ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

याकूब ने बताया कि उसके डेढ़ साल के पुत्र को बुखार आया था। एक आंख में हल्की सी लालिमा थी। 28 सितंबर को नगर के माधोटांडा रोड पर एक धार्मिक स्थल के समीप एक चाइल्ड केयर सेंटर पर बच्चे का इलाज कराया। चिकित्सक ने दवाई के साथ एक आई ड्राॅप दिया। आई ड्राॅप उसने बच्चे के आंखों में दो दिन डाला। इससे उसके पुत्र की दोनों आंखों में इंफेक्शन हो गया। अब दोनों आंखों से उसे दिखाई देना बंद हो गया है। दोबारा चाइल्ड केयर सेंटर के चिकित्सक को दिखाने पर उसने शहर के एक चिकित्सक के यहां भेज दिया।
शहर में इलाज के दौरान चिकित्सक ने बच्चे को गलत ड्राॅप देने की जानकारी देते हुए बताया कि जो ड्राॅप बच्चे को दिया गया वह 20 साल से अधिक उम्र के लोगों को दिया जाता है। गलत ड्राॅप से बच्चे के आंखों में समस्या हुई है। दिल्ली में बच्चे का इलाज कराया जा रहा है। याकूब ने सीओ कार्यालय में चिकित्सक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें