फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मौत के मुआवजे पर घूस मांगने वाला लेखपाल निलंबित

Tue, 19 Sep 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। छुट्टा पशु के हमले में वृद्धा की मौत पर मुआवजा के लिए बेटे से 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांगने वाले लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। डीएम के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील के गांव शिवनगर निवासी भगवानदास ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 29 अप्रैल को उनकी मां लड़ैती देवी खेत पर जा रही थीं। नहर के पास छुट्टा पशु ने उन पर हमला कर दिया। इससे नहर में गिरकर डूबने से उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत पर चार लाख रुपये मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हुई तो लेखपाल दीपक सागर ने मुआवजा दिलाने के एवज में 40 हजार रुपये की मांग की।
भगवान दास का आरोप है कि रुपये न देने पर लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगाकर पत्रावली तहसील प्रशासन को भेज दी। इससे पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिल सका। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम कलीनगर को जांच के निर्देश दिए। जांच में भगवान दास के आरोपों की पुष्टि हुई। लेखपाल इस मामले में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि लेखपाल दीपक सागर को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें