फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मासूम की मौत

Fri, 13 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 माधोटांडा रोड पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे पांच वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे के बाद रिछौला चौकी पुलिस चालक को हिरासत में लेने के साथ ही कार कब्जे में ले ली। करीब चार साल पहले माधोटांडा क्षेत्र के महादिया गांव निवासी प्रेमचंद राजपूत की पत्नी नन्हीं देवी की मौत हो गई थी। इसके बाद से उनका बेटा अरुण अपनी ननिहाल न्यूरिया के मरौरी गांव में रह रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर पांच वर्षीय अरुण, उसकी नानी ओमवती और मौसी गोदावरी बांसखेड़ा गांव अपने रिश्तेदार सियाराम के घर जा रहे थे। माधोटांडा रोड पर बांसखेड़ा गांव के पास तीनों प्राइवेट बस से उतरने के बाद तीनों सड़क पार कर रहे थे। तभी माधोटांडा की ओर से आयी एक कार ने अरूण को कुचल दिया। इसमें गंभीर चोटें ओन से अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने दौड़कर कार चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। हादसे की सूचना मिलने पर यूपी 100 डायल की गाड़ी मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में थाने की पुलिस भी पहुंच गई। इधर, हादसे के बाद भाग रही कार को मय चालक रिछौला पुलिस चौकी के पास पकड़ लिया गया। चौकी प्रभारी पान सिंह ने बताया कि परिवार वालों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें