पीलीभीत। जहानाबाद के गढ़िया भिसौड़ी गांव में चक्की स्वामी अनुज की पट्टे में फंसकर मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
गढ़िया भिसौड़ी निवासी 35 वर्षीय अनुज कुमार शुक्ला घर पर ही आटा चक्की चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे वह चक्की पर गेहूं पीस रहे थे। अनुज पजामा पहने हुए थे। एकाएक उनका पजामा चक्की के पट्टे में फंस गया। इससे अनुज खींचते चले गए और पट्टे और इंजन की चपेट में आ गए।
चीख-पुुकार पर घर वाले आए। चक्की बंद करके अनुज को निकाला गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद