फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। कस्बे से खाद खरीदकर पुत्र के साथ पैदल घर वापस लौट रहे 60 वर्षीय किसान मनोहर लाल की सड़क हादसे में शनिवार को मौत हो गई। हादसा बरखेड़ा नवाबगंज मार्ग पर ई-रिक्शा की टक्कर से हुआ। दुर्घटना होने के बाद लोगों ने वाहन चालक को वाहन सहित पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गाजीपुर कुंडा निवासी बबलू ने बताया कि उसके पिता मनोहर लाल खेती करते थे। शनिवार को दोपहर बाद बह अपने पिता के साथ घर से साइकिल द्वारा कस्बे में खाद खरीदने आया। खाद खरीदने के बाद उसने खाद के कट्टे को साइकिल पर रख लिए उसके बाद दोनों पैदल घर को वापस चल दिए। जैसे ही पिता-पुत्र बरखेड़ा से जनपद बरेली के कस्बा नवाबगंज को जाने वाले मार्ग पर गांव पुन्नापुर के समीप पहुंचे ही थे उसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ई रिक्शा के चालक ने मनोहर लाल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मनोहर लाल मार्ग पर गिर गए। दुर्घटना होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ई रिक्शा चालक को वाहन सहित पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने पुलिस के मौके पर पहुंचने पर पकड़े गए वाहन चालक को वाहन सहित पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मनोहर लाल को कस्बे में स्थित सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने मनोहर लाल को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की कार्रवाई करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव के एक ग्रामीण एवं उसके परिजनों को दबंगों ने रास्ते के निकास को लेकर मारा पीटा। इसके बाद उसकी पुत्रियों के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट एवं छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें