फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बरेली के किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मंगलवार देर शाम गोबल गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में बरेली के एक किसान की मौत हो गई। दोनों बाइकों के चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

यह हादसा मंगलवार देर शाम गोबल गांव के पास हुआ था। हादसे में एक बाइक पर सवार भुता (बरेली) के गांव इटौरिया जलालपुर निवासी कौशलेंद्र सिंह (40) व उनका बेटा नितिन और दूसरी बाइक पर तीन लोग घायल हुए थे। हादसे के बाद घायलों को पहले बीसलपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां से कौशलेंद्र को बरेली ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन ने बताया कि कौशलेंद्र कुछ खरीदारी करने के लिए बीसलपुर आए थे। बीसलपुर इंस्पेकटर हरिशंकर वर्मा ने बताया कि कौशलेंद्र के बेटे नितिन की तहरीर पर दूसरी बाइक के चालक मुसराह बरखेड़ा निवासी रूपेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें