फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से खोखा राख

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अज्ञात कारणों के चलते चाय के खोखे में आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने एकजुट होकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला काला मंदिर निवासी सोमवती पत्नी रूपलाल ने बताया कि उनका चाय का खोखा नौगवां चौराहा के पास है। रोज की तरह रविवार शाम को वह चाय बना रही थीं। इस बीच खोखे के पिछले हिस्से में आग लग गई। आग की लपटें उठने के बाद वह गैस बंद कर बाहर की तरफ भाग गई, लेकिन सामान आग की चपेट में आ गया। धू-धू कर जल रहे खोखे को देख काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना मिलने पर दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही लोगों ने आग पर काबू कर लिया। जानकारी कर टीम लौट गई। असम चौकी इंचार्ज अचल सिंह ने भी मौके पर जानकारी जुटाई। महिला ने करीब आठ हजार के नुकसान का आकलन किया है। आग कैसे लगी, कुछ पता नहीं लग सका। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें