फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से लौट रहा युवक सड़क हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पत्नी को ससुराल छोड़ बाइक से घर लौट रहे युवक को गढवाखेड़ा चौकी के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरनपुर सीएचसी से गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पूरनपुर कोतवाली के गांव मुजफ्फरनगर निवासी 35 वर्षीय मेवराम शुक्रवार सुबह पत्नी को ससुराल सेहरामऊ उतरी के गांव केसरपुर छोडने गए थे। पत्नी जन्माष्टमी पर राखी बांधने के लिए गई थी। यहां से लौटते वक्त रात करीब साढ़े आठ बजे पूरनपुर रोड पर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखचे उड़ गए। बाइक सवार मेवराम बुरी तरह घायल हो गया। काफी देर तक वह रोड पर तड़पता रहा। इस बीच रोड से निकल रहे राहगीरों की घायल पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना डायल 100 पर दी। आनन-फानन में पुलिस घायल को लेकर पूरनपुर सीएचसी पहुुंची। यहां मेवराम को बेहोशी और उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर दिया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत चिंताजनक बनी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें