फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के समय लिंटर गिरने से किशोरी घायल

Fri, 26 Jun 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबा निवासी हरमन लाल ने  बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर बारिश के समय उसकी 15 वर्षीय पुत्री शानू कमरे से आलू लेकर निकल रही थी। इस बीच बरामदे का लिंटर भरभरा कर गिर पड़ा। लिंटर गिरता देख शानू ने भागने का प्रयास किया लेकिन लिंटर का कुछ मलवा उसके पैर और पीठ पर गिर गया जिसे वह घायल हो गई। लिंटर गिरने की आवाज से घर में मौजूद लोग घबरा गए और वह घर से बाहर गए। शोर होने पर मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए। घायल किशोरी को कसबे के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरमन ने बताया यदि उनकी पुत्री निकलने में थोड़ी भी देरी करती तो बड़ी घटना हो सकती थी। उसने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें