फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीजे की धमक से हादसा... शादी में दावत खाते लोगों पर दीवार गिरी, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। गांव भंसूड़ा में शनिवार रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे की धमक से कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हुए। बाद में किसी तरह विवाह की रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन

गांव भंसूड़ा निवासी छेदालाल ने बताया कि उनकी पुत्री काजल की बरात बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के गांव मनोहरपुर से आई थी। बरात को गांव के बाहर ठहराया गया था। बरातियों और घरवालों के खाने की व्यवस्था के लिए गांव के ही दिनेश शर्मा के मकान के पास पंडाल लगाया गया था। पंडाल इस मकान की कच्ची दीवार से सटा था। रात करीब 11 बजे कन्या पक्ष के करीब 12 लोग खाना खा रहे थे तभी दीवार ढह गई। मलबे में दबकर सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां रात करीब 1:30 बजे भंसूड़ा निवासी महावीर (25) पुत्र रोशनलाल और बरेली के थाना भुता के गांव लहिया कोठे निवासी चंद्रवीर (28) पुत्र रुद्रप्रसाद की मौत हो गई। दोनों अविवाहित थे और मजदूरी करते थे। हादसे का पता चलने पर विधायक और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



दीवार पहले से थी काफी जर्जर, धमक न बर्दाश्त नहीं कर पाई
पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ है कि घटनास्थल के पास काफी तेज आवाज में बज रहे डीजे की धमक से दीवार ढही। दीवार पहले से ही काफी जर्जर थी, डीजे की धमक बर्दाश्त नहीं कर सकी। पुलिस के मुताबिक जांच में इसके अलावा दीवार ढहने का कोई और कारण फिलहाल प्रकाश में नही आया है।

-
10 मिनट पहले होता हादसा तो चली जाती कई लोगों की जान

हादसा अगर 10 मिनट पहले हुआ होता तो कई लोगों की जान जाती। कन्या पक्ष के करीब 100 लोगों ने एक साथ पंडाल में बैठकर भोजन किया था और दस मिनट पहले ही हटे थे। उनके जाने के बाद बाकी 12 लोग भोजन करने बैठे थे।

हादसे में ये हुए घायल

भंसूड़ा निवासी छेदालाल, हरनंदन, रामचरन, मंगू, पप्पू, गुड्डू, अशोक, अवनीश, सुरेश, हीरालाल। थाना जहानाबाद के गांव गरगईया निवासी रामचरन, बरेली के थाना हाफिजगंज के गांव काशी धरमपुर निवासी महीपाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें