फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र शुरू

विज्ञापन
पीलीभीत के मेडिकल कॉलेज में आयोजित समारोह में छात्र छात्राओं के साथ मौजूद डीएम संजय कुमार सिंह
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बुधवार को अधिष्ठापन समारोह के साथ शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। डीएम संजय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को जरूरी जानकारी देकर बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बता दें कि काउंसलिंग के बाद मेडिकल कॉलेज की 100 सीटों पर 92 विद्यार्थियों के दाखिले हुए। बुधवार से शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहां कि मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र शुरू होने से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज जिला चिकित्सालय की 11 एकड़ की भूमि और आधा भाग 10 किमी की दूरी पर केंद्रीय सहायतित योजना के अंतर्गत स्थापित है।
इसमें एकेडमिक भवन, लेक्चर थियेटर, केंद्रीय पुस्तकालय, परीक्षा कक्ष, मेडिकल एजुकेशन यूनिट, डिमोस्ट्रेशन कक्ष इत्यादि सभी आधुनिक उपकरण साज सज्जा व अन्य सुविधाओं से स्थापित किए गए हैं। यहां जो स्टॉफ पढ़ाएगा उनके पास प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों का शैक्षणिक अनुभव है। जल्द ही 200 बैड के अतिरिक्त नवीन चिकित्सालय, बीएससी छात्रों के पठन-पाठन हेतु नर्सिंग कॉलेज एवं 100 बैड के क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना की जाएगी। इसके लिए शासन स्तर पर पत्राचार चल रहा है।
विज्ञापन

अगले शैक्षणिक सत्र से एमबीबीएस के अतिरिक्त कई विशिष्टताओं में पैरामेडिकल कोर्सेस, डीएनबी पीजी कोर्सेस प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। इस मौके पर सीएमस डॉ. रमाकांत सागर, सीएमस डॉ. राजेश कुमार, एकेडमिक डीन श्रेयशी बख्श, वरिष्ठ चिकित्सक, डाॅ. संजीव सक्सेना, डाॅ. जगदंबा आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. शिखा सक्सेना एवं डॉ. दीपिका वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें