घुंचचाई। एक कार्यक्रम के दौरान युवक ने फायर किया, जिसके बाद लोगों ने उसे दबोच लिया। बाद में पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी एक ग्रामीण के यहां निजी कार्यक्रम था। डीजे पर लोग नाच रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी एक युवक ने दो अन्य साथियों के साथ तमंचे से फायर किया। इससे कार्यक्रम में खलबली मच गई। कुछ लोगों ने युवक को दबोच लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को हिरासत में ले लिया। उसके साथी भाग गए।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।