बिलसंडा। ब्लॉक कॉलोनी निवासी युवक की शनिवार रात घर लौटते समय भुता में सड़क हादसे में मौत हो गई।
ब्लॉक कॉलोनी निवासी गुरपेज सिंह (33) शनिवार को मोटरसाइकिल से बरेली जाने की बात कहकर निकले थे। परिजनों के अनुसार, शाम नौ बजे बात हुई तो बताया गया कि कुछ समय में घर लौट रहा हूं। घर लौटते समय भुता के पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। युवक के पास से मिले आधार कार्ड के माध्यम से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। भुता पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद