फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पंखे का तार लगा रहे युवक की करंट से मौत

Fri, 08 Sep 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बुधवार रात पंखे का तार लगाने के दौरान करंट लगने से युवक मौत हो गई। परिजनोंं की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना गजरौला के गांव कल्यानपुर निवासी 35 वर्षीय मनोहर लाल बुधवार रात लगभग नौ बजे खाना खाने के बाद कमरे में सोने गए। उन्होंने कमरे में रखे पंखे के तार जैसे ही बिजली के बोर्ड से जोड़े तभी उन्हें जोरदार करंट लग गया। आवाज होने पर बाहर काम कर रही पत्नी लक्ष्मी देवी ने जब कमरे के अंदर जाकर देखा तो मनोहर जमीन पर पड़े थे। परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें