फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मजदूरों के विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
गोली लगने से घायल गुरपिंदर सिंह - फोटो : गोली लगने से घायल गुरपिंदर सिंह
विज्ञापन
पूरनपुर। मजदूरों के विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद युवक को गोली मार दी गई। गोली उसकी गर्दन के नीचे लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर गांव में हड़कंप मच गया। घायल को पूरनपुर सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना के बाद सीओ और कोतवाल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना पूरनपुर क्षेत्र के टांडा छत्रपति गांव की है। गांव निवासी गुरपिंदर सिंह (32) पुत्र तरसेम सिंह की गांव में किसी अन्य व्यक्ति से मजदूरों को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि पहले फोन पर गाली-गलौज हुई। इसके बाद बात बढ़ गई और दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने मौके पर पहुंच कर युवक पर फायर झोंक दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
परिजन घायल को लेकर पूरनपुर सीएचसी पहुंचे। सूचना के बाद कोतवाल नरेश त्यागी ने सीएचसी पहुंचकर घायल से जानकारी जुटाई। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि युवक को गोली लगी है। जिससे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीओ विशाल चौधरी की मौजूदगी में गांव पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें