फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रेन में बैठे यात्री का मोबाइल छीनकर भागा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही ट्रेन में खिड़की की पास बैठे ब्लाॅक के एक कर्मचारी का मोबाइल उचक्का छीनकर भाग गया। ट्रेन रुकने के बाद उचक्के की काफी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

घटना बीसलपुर रेलवे स्टेशन के निकट हुई। ब्लॉक कार्यालय के कर्मचारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे वह पीलीभीत से ट्रेन से आ रहे थे। बीसलपुर रेलवे स्टेशन की सीमा में प्रवेश होते ही ट्रेन धीमी हो गई। वह खिड़की की ओर बैठकर फोन से बात कर रहे थे। इस दौरान एक उचक्के ने मोबाइल फोन छीन लिया और मालगोदाम की ओर भाग गया। कुछ देर बाद ट्रेन रुकने पर उचक्के की तलाश की, लेकिन कोई पता नही चला। मोबाइल फोन के कवर में दो हजार की नकदी भी थी। प्रमोद ने इस मामले की कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें