फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अप्सरा नदी में युवक डूबा, दूसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
मृतक अमन फाइल फोटो।
विज्ञापन
जहानाबाद। अप्सरा नदी में पशुओं को नहलाने के बाद युवक खुद भी नहाने लगा। इस दौरान गहरे पानी में जाने से वह बह गया। दूसरे दिन बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे उसका शव नदी से बरामद हुआ।
विज्ञापन



जहानाबाद क्षेत्र के गांव गोंछ निवासी अमन कुमार (19) पुत्र विजयपाल कश्यप बुधवार शाम करीब चार बजे पशुओं को चराने के लिए गांव से बाहर लेकर गया था। वह पशुओं को नहलाने के लिए पास में बह रही अप्सरा नदी की ओर चला गया। पहले पशुओं को नहलाया। ग्रामीणों के अनुसार युवक खुद भी नहाने लगा।
इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और बह गया। शाम को पशु घर पहुंचे, लेकिन युवक नहीं पहुंचा। इसपर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। नदी किनारे पहुंचने पर युवक के कपड़े रखे मिले। इस पर परिजन चिंतित हुए और सूचना जहानाबाद पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक के शव की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे युवक का शव घटनास्थल से थोड़ी आगे झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक अमन फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें