फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
मृतक विशाल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बरखेड़ा। ट्रेन से गिरकर युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दियूरिया कस्बा निवासी विशाल (24) पुत्र तौले राम शनिवार शाम शाहजहांपुर से ट्रेन से घर लौट रहा था। देर शाम भोपतपुर स्टेशन के प्लेटफार्म और सिग्नल के बीच वह अचानक ट्रेन से गिर गया। जानकारी के बाद जीआरपी की टीम उसे बरखेड़ा सीएचसी लेकर पहुंची। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के पिता तोलेराम ने बताया कि उनका पुत्र भैसाहा गवालपुर गांव स्थित मामा के घर जाने की बात कहकर गया था, उसके ट्रेन से शाहजहांपुर जाने और आने की जानकारी उन्हें नहीं है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें