गजरौला (पीलीभीत)। ईंट भट्ठे पर कार्य कर रहा मजदूर करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसको जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव बिठौरा कला की सीमा में जमुनिया मार्ग पर एक ईंट भट्ठा है। मंगलवार दोपहर बाद प्रतापगढ़ निवासी राम (50) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसका जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद