नगर पंचायत नौंगवा पंकडिया में दीवार को किया गया ध्वरूत । स्रोत - नगर पंचायत
नगर पंचायत के मोहल्ला इस्लामनगर में हुआ था अवैध निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। नगर पंचायत पकड़िया नौगवां में एक व्यक्ति ने सड़क पर कब्जा कर पक्की दीवार खड़ी कर दी। शिकायत पर नगर पंचायत के प्रभारी ईओ ने टीम के साथ पहुंचकर दीवार को ध्वस्त करा दिया। कब्जा करने वाले को चेतावनी दी गई है।
नगर पंचायत नौगवा पकड़िया में एक व्यक्ति ने सड़क के बीच में पक्की दीवार को खड़ा कर दिया। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी होने लगी। इसको लेकर कुछ लोगों ने नगर पंचायत के प्रभारी ईओ विजय कुमार से शिकायत की।
इसमें कहा गया था कि दीवार खड़ी कर व्यक्ति ने एक ओर से खुद जाने की बात कही है। लोगों की शिकायत पर प्रभारी ईओ ने टीम को भेजकर दीवार को ध्वस्त करा दिया। साथ ही अवैध कब्जा करने वाले को चेतावनी दी। प्रभारी ईओ ने बताया दीवार को ध्वस्त करा दिया गया है। भविष्य में दोबारा शिकायत आने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।