फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो सदस्यीय टीम करेगी शहर में बनने वाले नालों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पहली बारिश में ही निर्माणाधीन दो नाले ढह गए। ऐसे में अब नालों की गुणवत्ता और ढहे नालों के मानकों की जांच के लिए डीएम ने दो सदस्यीय टीम गठित की है। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट और अधिशासी अभियंता लोनिवि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

शहर में पानी की निकासी और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए इस समय नए नालों का निर्माण करवाया जा रहा है। नालों के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर शुरुआत से ही सवाल उठने लगे थे। मामला डीएम के पास भी पहुंचा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
यही कारण रहा कि सुधार नहीं हो सका। 26 जून को जब बारिश हुई तो घटिया किस्म से बने दो नाले ढह गए। इसके बाद पालिका की जमकर फजीहत हुई। इस पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया। मामले ने तूल पकड़ा तो डीएम संजय कुमार सिंह ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

इसमें सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर और लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार चौधरी को शामिल किया गया है। दोनों अधिकारियों से तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। डीएम संजय कुमार सिंह ने बताया जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें