पीलीभीत। शहर के एलएच शुगर मिल मार्ग पर शनिवार को ट्रक में अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। करीब आंधे घंटे तक आग जलती रही। ट्रक चालक के चिल्लाने पर लोग एकत्र हुए। इसके बाद फायर पाइपलाइन की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। आग से ट्रक के केबिन का भाग जलकर नष्ट हो गया। ट्रक मिल के अंदर जाने के इंतजार में खड़ा किया गया था। इसी दौरान हादसा हो गया। संवाद