हरीपुर जंगल में धनाराघाट रोड पर गिरा पेड़ स्रोत: राहगीर
पूरनपुर। बारिश और हवा में धनाराघाट मार्ग पर हरीपुर जंगल में मंगलवार दोपहर एक पेड़ गिर गया। इससे नदी किनारे के कई गांवों का आवागमन बंद हो गया। रास्ते में पेड़ गिरने की सूचना वन विभाग को दी गई। शाम पांच बजे वनकर्मी गिरे पेड़ को हटवाने के लिए मौके पर पहुंचे। धनाराघाट मार्ग से जंगल होकर चंदिया हजारा, राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया, ढक्काचांट सहित करीब 25 गांवों के लोगों का आवागमन होता है। जंगल में 15 किलोमीटर के समीप मंगलवार अपराह्न करीब दो बजे पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे धनाराघाट मार्ग से लोगों का आवागमन बंद हो गया। सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना वन विभाग के अफसरों को दी गई। शाम पांच बजे वनकर्मी मौके पर पहुंचे और पेड़ को हटवाना शुरू किया। देर शाम तक आवागमन सुचारु नहीं हो सका था।