बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव फुटाकुआं में बुधवार की शाम करीब सात बजे गांव से गुजर रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान सड़क किनारे खड़े गांव के ही 30 वर्षीय शकील की दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह युवक को ट्राॅली से बाहर निकाला, लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्री और एक पुत्र है। पत्नी शबनूर का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद एकत्र हुए लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस को हवाले किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद