ग्राम दौलतपुर पट्टी में आग लगने से जला घर । स्रोत - ग्रामीण
बरखेड़ा। गांव दौलतपुर पट्टी के एक झोंपड़ीनुमा घर में बृहस्पतिवार को अचानक आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। गृह स्वामी ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया।
गांव दौलतपुर पट्टी में बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे अकबर अली के झोंपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग का विकराल रूप देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान घर में रखा सारा सामान राख हो गया। संवाद