फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कॉलेज जाते समय छात्रा से की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 20 May 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। न्यूरिया स्थित कॉलेज में पढ़ाई करने जाते समय उत्तराखंड की युवती के साथ छेड़खानी कर अश्लील हरकतें की गईं। छात्रा ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। शिकायत करने आरोपी के परिजन गलती मानने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यूरिया थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। आरोप है कि बिठौरा कलां गांव निवासी विक्रम राजपूत उसकी पुत्री के साथ कॉलेज जाते समय छेड़छाड़ करता था। इसके बाद पुत्री ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन शिकायत करने के लिए आरोपी के घर गए। इसपर आरोपी के परिजन गलती मानने को तैयार नहीं हुए। तहरीर मिलने पर न्यूरिया पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी रूपा विष्ट ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें