लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में निकला सांप।संवाद
पीलीभीत। लोक निर्माण विभाग में सोमवार की सुबह अचानक सांप निकल आया। इससे कर्मचारियों में खलबली मच गई। पहले तो लोगों ने उसे भगाने का प्रयास किया लेकिन वह बैठा रहा। बाद में वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन इससे पहले ही सांप पास में ही एक बिल में घुस गया। अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी ने बताया कि सांप का पकड़नवाने के लिए सूचना संबंधित विभाग को सूचना दी गई है। संवाद