दियोरिया। किताब न होने पर कक्षा सातवीं के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडाह निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए शिकायतीपत्र में कहा कि उनका बेटा मंदीप कुमार (12) पास के गांव नौगवां नबीनगर में स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। स्कूल के प्रधानाचार्य व एक शिक्षिका ने उनके बेटे से कहा कि रुपये लाकर दे दो और किताब वह लेकर आएंगे। बेटे से किताब के रुपये भी जमा कर लिए। इसके बाद भी किताब लाकर नहीं दी। अब बार-बार बेटे पर किताब लाने का दबाव बनाते हैं। इसी बात को लेकर शिक्षिका ने बेटे को पीटा। फिर प्रधानाचार्य के पास लेकर गई। प्रधानाचार्य ने भी लकड़ी की फंटी से पीटा। शिकायत करने पर धमकी देकर भगा दिया। कोतवाली प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद