हजरत ख्वाजा सूफी इमदाद हुसैन मियां के सालाना उर्स का कुलशरीफ की रस्म के साथ समापन हो गया। समापन पर मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआएं फरर्माइं।
क्षेत्र के गांव धुंधरी के खानकाह इमदादी हसनी जहांगीरी में कुल शरीफ का आगाज तिलावते कुराने पाक से हुआ। शायरे इस्लाम हाफिज अकरम नियाजी, हाफिज जैनुद्दीन आदि ने नात व मनकबत पेश की। इस दौरान मौलाना कारी ने तकरीर करते हुए कहा कि वली उल्लाह रसूल ए पाक के वारिस हैं। अल्लाह और रसूल ए पाक से इनका सीधा रिश्ता है। हमें चाहिए कि हम वली उल्लाह के दामन को मजबूती से थामें, इसी में हमारी कामयाबी है। कुलशरीफ की फातिहा के बाद महफिल ए रंग का प्रोग्राम हुआ। मुश्ताक साबरी कव्वाल पार्टी ने कलाम पेश किए। हजरत शाकिर हुसैन मियां ने मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ फरमाई। इस मौके पर शाकिर मियां, अजीजुल हसन, मोहम्मद राशिद, फईम खां, सज्जाद हुुसैन, आरिफ हसनी, नवी हुसैन, जाहिद अंसारी, हामिद खां, ग्यास खां, शिराज खां, यावर खां, जमा मलिक आदि जायरीन ने शिरकत की।