फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मस्जिद में कुरान मुकम्मल होने पर उपहार में दी स्कूटी

Wed, 18 Mar 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मोअज्जिन हाफिज मोहम्मद अख्तर को स्कूटी की चाबी भेंट करते युवा, साथ में इमाम हाफिज इंतेखाब हुसैन
विज्ञापन
न्यूरिया। रमजान के पवित्र महीने की 27वीं शब (शब-ए-कद्र) पर कस्बे की जामा मस्जिद, कादरी मस्जिद और मोहल्ला तिगड़ी स्थित गौसिया मस्जिद में तरावीह के दौरान पूरे एहतराम के साथ कुरान मुकम्मल किया गया। मस्जिद इंतजामिया कमेटी और मोहल्ले के लोगों ने हाफिजों को नकद राशि और उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में हाफिज मौलाना इंतेखाब हुसैन और मौलाना नईमुद्दीन ने कुरान मजीद की फजीलत और उसकी हिदायत पर रोशनी डाली। फातिहा पढ़ी गई, इसमें कस्बे और मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ कराई गई। इसके बाद मस्जिद के इमाम हाफिज मौलाना इंतेखाब हुसैन को रमजान में तरावीह की नमाज में कुरान सुनाने की खिदमत पर 70 हजार रुपये नकद, मस्जिद के मोअज्जिन हाफिज मोहम्मद अख्तर को 47 हजार रुपये नकद और मोहल्ले के युवाओं द्वारा चंदा एकत्र कर स्कूटी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर फरियाद हुसैन, जाहिद हुसैन, मोहम्मद हुसैन, इरशाद हुसैन, आरिस, जावेद, दानिश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें