दियोरिया। गांव सखियां निवासी बाबा बुद्धसेन महाराज ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि एक सितंबर की शाम छह बजे गांव में स्थित नटवीर बाबा धार्मिक स्थल पर भंडारा चल रहा था। उसी दौरान गांव निवासी अर्जुन व वीरपाल वहां पहुंचे और सेवादार हिमांशु को पीटने लगे। चीख-पुकार पर वह बचाने दौड़े तो उन पर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। भंडारे में आए लोगों ने शोर मचाया तो तमाम लोग एकत्र हो गए और बीच-बचाव किया। इसके बाद दोनों युवक जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद