घुंघचाई। पेड़ को लेकर हुए विवाद में महिला सहित चार लोग को घायल करने के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला थाना क्षेत्र के गांव चकपुर (चकोडा) का है। गांव निवासी मुकेश कुमार का अपने चाचा राममूर्ति से 22 सितंबर को पेड़ को लेकर विवाद हो गया था। चाचा राममूर्ति, रवि कुमार, पुष्पेंद्र व कैतकी लाठी-डंडे व धारदार हथियार से लेस होकर घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। बचाने आए उसके पिता, पत्नी व बहन पर भी बांके से हमला किया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा था। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद