फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुतला दहन करने के मामले में कांग्रेसियों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुरानी तहसील के पास आयुर्वेदिक चौराहा पर बुधवार को भाजपा सांसद का पुतला फूंकने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली के एसआई ने पांच कांग्रेसियों को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ बिना अनुमति चौराहा पर जमा होकर नारेबाजी कर यातायात अवरुद्ध कर आगजनी करने का जिक्र करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एसआई दीपचंद की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि बुधवार को वह हमराह कांस्टेबल आशु यादव व जतिन रांगरा के साथ शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि यूसुफ मलिक की अगुवाई में राजेश वर्मा, संदीप गंगवार, नरेश चंद्र शुक्ला व मुनेंद्रपाल समेत कुछ लोग ने किसी अधिकारी की अनुमति के बिना आयुर्वेदिक चौराहा पर जमा होकर नारेबाजी कर सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है।
चौराहे पर आगजनी का प्रयास किया गया है। जिससे लोगों में अफरा-तफरी व भय का माहौल पैदा हो गया है। चौराहे के पास ही आयुर्वेदिक अस्पताल और काॅलेज होने के चलते एंबुलेंस भी आती-जाती रहती हैं। ऐसे में मार्ग अवरुद्ध होने के कारण एंबुलेंस का रास्ता बाधित होने से मरीजों की जान को भी खतरा पैदा हुआ है।
विज्ञापन

इस दौरान मार्ग से गुजर रहे पुलिसकर्मियों ने उक्त लोगों को समझाने का प्रयास किया तो वे आक्रमक हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंची फोर्स को देख यूसुफ मलिक समेत अन्य कार में सवार होकर तेजी और लापरवाही से चलाकर भाग गए। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि पांच नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें