फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: झोलाछाप ने बगैर जांच के लगाया इंजेक्शन, बुजुर्ग की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बगैर जांच झोलाछाप ने बुजुर्ग को इंजेक्शन लगा दिया। इससे उनकी हालत खराब हो गई। आंखों से दिखना बंद हो गया। हाथ-पैरों में सूजन आ गई और जमीन पर गिर गए। इसके बाद झोलाछाप दुकान बंद कर भाग गया। बुजुर्ग ने झोलाछाप के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


घटना गांव कढेरचौरा की है। गांव निवासी दुलारे लाल ने बताया कि हल्का बुखार होने पर झोलाछाप की दुकान पर इलाज कराने के लिए 23 जुलाई को गए। आरोप है कि झोलाछाप ने बगैर जांच उनको इंजेक्शन लगा दिया। कुछ ही देर में उनकी हालत खराब हो गई। आंखों से दिखाई देना बंद हो गया। हाथों-पैरों में सूजन आ गई। जमीन पर गिर गए।
गांव के कुछ लोगों ने उनके परिजनों को सूचना देकर बुला लिया। आरोप है कि तब झोलाछाप ने गलती महसूस कर आगे होने वाले इलाज का खर्चा उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दुकान बंद कर भाग गया। दुलारे लाल के परिजन उन्हें ई-रिक्शा पर कोतवाली लाए। यहां दुलारे लाल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। इलाज के लिए दुलारे लाल को पीलीभीत ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें