श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।फोटो आयोजक
न्यूरिया। न्यूरिया कॉलोनी में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व कलशयात्रा निकाली गई। सात दिवसीय यह धार्मिक आयोजन छह फरवरी तक चलेगा।
श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन मुक्तिधाम, भरतपुर रोड स्थित न्यूरिया कॉलोनी में किया जा रहा है। कलशयात्रा मुक्तिधाम स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर गुप्ता कॉलोनी पुल तक पहुंची। वहां नहर से जल भरकर कलश यात्रा पुनः पंडाल पहुंची। पंडाल में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का समापन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत हल्का इंचार्ज मनीष चौरसिया पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। संवाद