पीलीभीत। राइस मिल को आवंटित गोदाम में वेल्डिंग से लगी आग के बाद हुए नुकसान पर सभापति ने सख्ती बढ़ा दी है।
मंडी सचिव ने नोटिस जारी करने की तैयारी कर जवाब तलब किया है। शनिवार को मंडी में मार्डन राइस इंडस्ट्री को आवंटित गोदाम में अचानक आग लग गई थी। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। मंडी सचिव प्रवीण अवस्थी ने बताया नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जा रहा है। संवाद