फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद निपटा स्कूल का चार्ज संबंधी विवाद

Thu, 05 May 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का चार्ज संबंधी विवाद एक माह बाद निपटा दिया है। 
विज्ञापन

परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोविंद सिंह 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए थे। बीईओ उमेश गौतम ने हबीबुल्ला खां पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक रामकिशोर को इस विद्यालय का प्रधानाध्यापक नियुक्त कर दिया था। रामकिशोर ने 11 दिन काम करने के बाद विद्यालय का संचालन करने में असमर्थता जता दी थी, तभी बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय ग्यासपुर के प्रधानाध्यापक फुरकान अली को इस विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक नियुक्त कर दिया था। फुरकान अली ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक गोविंद सिंह का अभिलेख अधूरा बताकर चार्ज नहीं लिया था और डीएम मासूम अली से शिकायत कर दी थी। डीएम ने बीएसए अंबरीश यादव को आठ मई तक चार्ज संबंधी विवाद निपटाने के निर्देश दिए थे। इस बीच बीएसए के निर्देश पर बिलसंडा के बीईओ  डीएल राना और बरखेड़ा के बीईओ लक्ष्मी नारायण गंगवार ने भी विद्यालय आकर विवाद का निस्तारण कराने का प्रयास किया लेकिन विवाद नहीं निपट पाया। इन अधिकारियों ने बीएसए को रिपोर्ट भेजकर कहा था कि गोविंद सिंह और फुरकान अली में वैचारिक मतभेद होने के कारण किसी अन्य शिक्षक को कार्यभार दिया जाए। बीएसए के निर्देश पर बीईओ उमेश गौतम ने बुधवार को परिषदीय आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक विशाल सक्सेना को परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का चार्ज दिलवा दिया है। इस प्रकार पूरे एक माह बाद इस विवाद का पटाक्षेप हो पाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें