दियोरिया। सीएचसी दियोरिया पर आए मरीजों में क्षेत्र के गांव लभौआ निवासी युवती मलेरिया पाज़िटिव मिली। युवती नजदीकी स्वस्थ्य केंद्र पर खांसी बुखार की दवा लेने आई थी। लंबे समय से बुखार, खांसी की समस्या से परेशान थी। चिकित्सक ने चेकअप कराया तो मरीज मलेरिया पाजिटिव पाया गया। डाक्टर अनुपम जायसवाल ने एएनएम कामना शर्मा,आशा प्रवेश कुमारी को निर्देशित करते हुए कहां कि मरीज के आसपास सभी गलियों में दवाई का छिड़काव कराने के साथ ही घरों में बुखार जुकाम से पीड़ित लोगों की जांच करें।