फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अमरनाथ रवाना हुआ यात्रियों का जत्था

विज्ञापन
बाबा बर्फानी के दर्शन को जयकारों के साथ श्रद्धालुओं को रवाना करते लोग।स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
पूरनपुर। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए नगर से पांच श्रद्धालुओं का जत्था बाबा अमरनाथ के जयघोष के साथ रवाना हुआ। श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर और पटका पहनाकर रवाना किया गया। जत्थे में शामिल श्रद्धालु तीन जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। मां वैष्णोदेवी के दर्शन कर जत्था आठ जुलाई को लौटेगा।
विज्ञापन



बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में हरगोविंद बाजपेयी, रवि राज शर्मा, गौरव पांडेय, हरिओम मिश्रा, गोपाल मिश्रा शामिल हैं। सभी श्रद्धालु ठाकुरद्वारा मंदिर में एकत्र हुए। हरगोविंद बाजपेयी ने बताया कि शुक्रवार शाम को बरेली से ट्रेन से वे लोग जम्मू के लिए रवाना होंगे। तीन जुलाई को बाबा अमरनाथ के मंदिर में पहुंचकर दर्शन करेंगे। इसके बाद सात जुलाई को मां वैष्णोदेवी के दर्शन कर आठ जुलाई को घर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें