बरखेड़ा। रात के समय शौच के लिए घर से बाहर गई युवती से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। युवती के पिता के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे उसकी 20 वर्षीय पुत्री शौच के लिए घर से बाहर गई थी। काफी देर होने पर भी पुत्री घर नहीं लौटी। इस पर वह देखने के लिए घर से बाहर गया। रास्ते में मिली युवती ने बताया कि शौच के लिए जाते समय आरोपी ने उसे दबोचकर दुष्कर्म किया।
पिता को आता देख वह फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पिता थाने पहुंचा और तहरीर दी। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि आरोपी सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।