पूरनपुर। गैस लीक होने के कारण चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाने की कोशिश में रसोई में आग लग गई। ऐसे में युवती आग की चपेट में आकर झुलस गई। जिला अस्पताल से उसे इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है।
हादसा मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। मोहल्ला निवासी रोशन लाल की पुत्री शीतल (25) की शादी पीलीभीत के सुनगढ़ी मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र से हुई है। शीतल अपने पिता के घर आई थी। बृहस्पतिवार को शीतल चाय बनाने के लिए रसोई में पहुंची। चूल्हा जलाने की कोशिश पर रसोई में लगी आग की चपेट में शीतल आ गई। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलमगीर ने बताया कि शीतल करीब 40 प्रतिशत झुलसी है। संवाद